मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्रीपरमधाम गौशाला में हिंद मजदूर किसान समिति के तत्वावधान में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर देश की आजादी में अपनी जान न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को शत शत नमन किया गया। कार्यक्रम में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन का संदेश सुनाते हुए कहा कि देश को आजाद कराने के लिए हमारे वीर क्रांतिकारियों ने घनघोर कष्ट सहते हुए अपने प्राणों आहूति दे दी थी। बलिदानी महान क्रांतिकारी भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव जी ने संसार की सबसे पीड़ादायक भूख हड़ताल की लेकिन अपने लक्ष्य से नही डिगे। कार्यक्रम में पंच पदम सिंह ने कहा कि देश और राष्ट्र की रक्षा के लिए वीर जवानों ने शहादत दी है हमें ऐसे वीर क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.