मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। केंद्रीय बजट 2026 में 'शी मार्ट' की घोषणा जिले की महिला उद्यमियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। इस पहल के तहत महिलाएं अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों को सीधे बाजार में उपलब्ध करा सकेंगी। जिले में जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं पहले से ही पापड़, अचार, सिलाई, मिथिला पेंटिंग और हस्तशिल्प जैसे कार्यों में सक्रिय हैं, लेकिन बाजार तक सीधी पहुंच न होने से उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। शी मार्ट प्लेटफॉर्म के जरिए महिला उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय महिला समूहों का मानना है कि इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत होगी। यह योजना न केवल रोजगार सृजन करेगी,बल्कि मधुबनी की महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान भी दिलाएगी। सरकार की यह पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.