मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं को शी मार्ट खोलने के निर्णय से काफी लाभ होगा। बजट में इसकी घोषणा से 60 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 7 लाख से अधिक महिलाओं को अपने उत्पादों को सीधे शी मार्ट में बिक्री की सुविधा मिलेगी। इससे महिलाओं को बिचौलियों से निजात मिलेगी। हस्त शिल्प कला से निर्मित सामान की बिक्री से बढ़ेगी आय : स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हस्त शिल्प कला से विभिन्न प्रकार के कपड़े बनाती हैं। समूह के माध्यम से खाद्य पदार्थ बनाती हैं। सिप से विभिन्न प्रकार के गहने बनाती हैं। इसके अलावा आचार,मसाला,अदौरी,मुरब्बा सहित अन्य उत्पाद खुद तैयार करती हैं। जीविका दीदियों को लखपति योजना की तर्ज पर शी मार्ट खोलने से आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार होगा। मार्ट से सीधे जुड़ाव होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.