पटना, मार्च 18 -- पाटलिपुत्र थाना इलाके के एक दुकान में सोमवार की रात एक बदमाश घुस गया। काउंटर में रखे 56 हजार रुपये लेकर आराम से चलाता बना। बदमाश लोहे की रॉड से दुकान का शीशा तोड़कर घुसा। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाटलिपुत्र स्थित एचडीएफसी बैंक के ऊपर वाली मंजिल पर एक दुकान है। सोमवार की रात 9.15 बजे कर्मी उसे बंद कर घर चले गए। उसके बाद रात 12.15 बजे एक बदमाश पीछे के रास्ते से होकर दुकान के पास पहुंचा। लोहे की रॉड से शीशा को तोड़कर बदमाश अंदर घुस गया। टॉर्च की रोशनी से उसने चोरी की। बताया जाता है कि बदमाश ने काउंटर के लॉक को तोड़कर उसमें रखे 56 हजार से अधिक रुपये चुरा लिये। सुबह होने पर दुकान के प्रबंधक विश्वास आनंद और कर्मियों को इसकी सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय थाने को चोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.