हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- लालकुआं। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शीशम भुजिया नंबर- 6 शिवपुरी बिंदुखत्ता में दशकों से लंबित पुलिया निर्माण के लिए सांसद निधि से डेढ़ लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हाल ही में उनके प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने ग्रामीणों से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर वार्ता की थी। इस दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें पुलिया निर्माण की समस्या दिखाई गई। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल धनराशि स्वीकृत कर दी है। ग्रामीणों ने कहा कि इस पुलिया के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सांसद अजय भट्ट व उनके प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.