बरेली, अक्टूबर 11 -- फोटो संख्या 04 शीशगढ़, संवाददाता। रामायण के रचयिता वाल्मीकि की जयंती कस्बा में धूमधाम से मनाई। वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा कर गई का रामायण का पाठ कराया। शनिवार को भाजपा नेता रामौतार एवं प्रमोद देवल ने वाल्मीकि की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर होली चौराहा, भमसेन होकर वाल्मीकि मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, लव कुश, राम लक्ष्मण, गणेश, हनुमान, शिवशंकर की झांकियां शामिल हुईं। लोगों ने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में रामवीर वाल्मीकि, शिव कुमार सिंह,रामप्रकाश गुप्ता, हाजी गुड्डू,अनिल कुमार, कमल वाल्मीकि,महेश वाल्मीकि, सुभाष भारती,विनीत भारती आदि मौजूद रहे। यात्रा क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार नैन और उनकी टीम की कड़ी सुरक्षा में निकली।

हिंदी हिन्दुस्तान की...