प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज। महाकुम्भ के दौरान खर्च किए गए करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट की मंजूरी के लिए शीर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को लखनऊ में होगी। दोपहर दो बजे से होने वाली इस बैठक में प्रयागराज से अधिकारी ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस दौरान महाकुम्भ के दौरान इस्तेमाल हुए सामान को किस विभाग को सौंपा जाए इस पर भी चर्चा की जाएगी। कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि 30 करोड़ रुपये अतिरिक्त बैरिकेडिंग पर और अतिरिक्त श्रमिक लगाने पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस बैठक में इसके पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिससे भुगतान पूरा किया जा सके। बैठक मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.