मथुरा, जनवरी 16 -- 17 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार से जनपद में 16 जनवरी से प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक के विद्यालय विधिवत खुल जाएंगे। कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं पहले ही शुरु की जा चुकी हैं। फिलहाल, अधिकांश स्कूलों में इनकी प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसको लेकर स्कूलों गुरुवार को दिनभर तैयारियां चलीं। बताते चलें कि शीत लहर के कारण जिले में विभिन्न बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शासन-प्रशासन के आदेश पर नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों का अवकाश कर दिया गया था। प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश 15 जनवरी को और घोषित कर दिया। यह अवकाश नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए था, जबकि इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं 10 जनवरी से शुरु कर दी गयी थीं। इसकी मुख्य वजह हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की प...