गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम,कार्यालय संवाददाता। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नए बदलाव किए जा रहे हैं। जिसमें एक लंबा कॉरिडोर और रबड़ की सड़क (गर्मी-सर्दी में आरामदायक) के बाद अब लिफ्ट, एसी और एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए गुरुग्राम नगर निगम की ओर से 14 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर सरकार को मंजूरी को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद मंदिर पर आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम की ओर से बनाई गई कार्ययोजना में मंदिर के चार मंजिला इमारत में आठ लिफ्ट और दो एस्केलेटर (एक्सीलेटर) लगाए जाएंगे, ताकि बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को ऊपर से नीचे आने में परेशानी न हो। इसके अलावा हॉल में एसी (एयर कंडीशन) लगाई जाएगी। इन सभी सुविधाओं का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को...