सहारनपुर, मार्च 21 -- स्टेट हाइवे के निकट कुटी रोड स्थित शीतला माता मंदिर में गुरुवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दरबार में माता टेक परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मीठे पूडे, फल फूल आदि चढ़ाने के उपरांत मत्था टेक अपने बच्चों की सलामती के लिए मां से आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पुराने समय से बुजुर्ग चेचक, खसरा आदि बीमारियों के प्रकोप से अपने बच्चों को बचाने के लिए शीतला माता की पूजा करते आ रहे हैं। माता शीतला की पूजा से मन्नत पूरी होती है तथा बच्चे बिमारियों से बचे रहते हैं। वहीं, मंदिर प्रांगण में कई श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन भी किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.