पाकुड़, मई 12 -- पाकुड़। शिव शीतला मंदिर में 121 घंटाव्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन शनिवार से शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान पुरोहितों ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कीर्तन मंडली ने हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ किया। यजमान के रूप में संजू टेवरीवाल पत्नी संग बैठे। साहेबगंज जिला के महादेवगंज के कीर्तनीया पार्टी द्वारा भगवान की लीलाओं अपने मुखारविंद से वर्णन किया। गवैया में रंजीत मंडल और दिलीप मंडल ने अपनी वाणी से राधा कृष्णा लीलाओं के वर्णन किया। वही ढोलक पर धर्मेंद्र मंडल, जल मंजीरा में नीरज मंडल और विद्यासागर मंडल ने गीत भजन के द्वारा राधा कृष्ण के लीलाओं का वर्णन करते रहे। राधा कृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुन भक्ति भाव विभोर हो उठे। भक्तों ने राधा कृष्ण लीलाओं को सुन कर कहा कि लीला का वर्णन सुनना सौभाग्य की बात है। कीर्तन सुनने के लिए क...