जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम का तीन दिवसीय वार्षिक शृंगार महोत्सव शुक्रवार से प्रारम्भ हुआ। महोत्सव का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, संत महासभा एवं चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ माता शीतला चौकियां धाम आकर धन्य हो गया। माता शीतला मन को शीतल रखती हैं और इनके दर्शन से हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इतना भव्य श्रृंगार और धाम में भक्तिमय वातावरण से मन खिल गया है। माता की शक्ति बहुत बड़ी है। भोर में चार बजे मां के विग्रह का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। मंदिर के महंत विवेकानन्द पंडा ने मां की भव्य आरती की। घंटा घड़ियाल की गूंज के बीच पूजन अर्चन और आरती के बाद मंदिर का पट दर्शनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.