मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। शीतलाष्टमी पर गुरुवार को मां शीतला के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वही घरों में महिलाएं भोर में ही मां शीतला की पूजा के लिए पूड़ी-हलवा का प्रसाद बनाया। विधि-विधान से पूजा करने के बाद लोगों में प्रसाद वितरीत किया गया। आषाढ़ माह की अष्टमी तिथि को मां शीतला के दर्शन पूजन का प्राविधान है। मां शीतला के मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। वहीं घर की महिलाएं बुधवार की रात में ही घर की साफ-सफाई कर भोर मां शीतला की पूजा के लिए पूड़ी-हलवा, चना भिगो कर रखा था। भोर में मां शीतला को माला-फूल, पूड़ी-हलवा, चना और बतासा का भोग लगा कर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद घर के सदस्यों और आसपास के लोगों में प्रसाद वितरीत किया। नगर के किशुन प्रसाद की गली स्...