कौशाम्बी, मार्च 18 -- शीतलाधाम कड़ा से उदिहिन बुजुर्ग, धाता होते हुए चित्रकूट से बांदा जाने के लिए नई बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने उदिहिन बुजुर्ग चौराहे पर बस को हरी झंडी दिखाकर बांदा के लिए रवाना किया। उदिहिन बुजुर्ग क्षेत्र रोडवेज बस सेवा से वंचित था। इसे लेकर जिला पंचायत सदस्य द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। मंगलवार को शासन द्वारा शीतलाधाम कड़ा से उदिहिन बुजुर्ग, धाता होते हुए चित्रकूट व बांदा जाने वाली नियमित बस सेवा शुरू कर दी गई। मंगलवार को बस उदिहिन चौराहा पहुंची तो समर्थ किसान पार्टी के नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सुबह आठ बजे बस को हरी झंडी दिखाकर बांदा के लिए रवाना किया। इससे पहले उन्होंने बस में लड्डू व फूल माला चढ़ाकर धूप, दीप दिखाकर पूजा की। इसके बाद नारियल फोड़कर कामतानाथ स्वामी व काली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.