गाजीपुर, दिसम्बर 26 -- गाजीपुर। कोहरा और शीतलहर की चपेट में गाजीपुर है। बीते एक सप्ताह से मौसम में हुए परिवर्तन तथा अचानक बढ़ी ठंड व कोहरे से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाने से वाहनों के परिचालन में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सुबह शाम सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। कोहरा व गलन में लोग घरों से कम निकल रहे हैं। गुरुवार को रात 11 बजे के बाद ही घना कोहरा छा गया। शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक वाहन लाइट चलाकर सड़कों पर रेंगते नजर आये। शुक्रवार को न्यनतम तापमान 9.04 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18.00 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आगामी सप्ताह में तापमान में और गिरावट आएगी तथा कोहरे को प्रकोप बढ़ेगा। ठंड और कोहरा में सुबह स्कूली बच्चें वाहनों में ठिठुरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.