गढ़वा, दिसम्बर 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए झारखंड सरकार, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला के लिए तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह धनराशि वर्ष 2023-24 के प्राकृतिक आपदा मद से उपलब्ध कराई गई है। उसका उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देना है। स्वीकृत राशि का उपयोग शीतलहर प्रभावित क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था, राहत सामग्री वितरण और अन्य आवश्यक उपायों को सुदृढ़ करने में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों और नगर निकायों को इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वीकृत राशि को जिला के विभिन्न नगर निकायों और अंचलों में उनकी जनसंख्या और आवश्यकता के आधार पर वितरित किया गया है। नगर परिषद, गढ़वा को को 31 हजार 500, नगर पंचायत मझिआंव को 16 हजार 200, नगर पंचायत श्री बंशी...