हरिद्वार, जनवरी 3 -- जिले में बढ़ती ठंड के बीच एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी ने मानवता की पहल करते हुए 300 कंबल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए। यह कंबल सीएसआर मद से डीएम मयूर दीक्षित को सौंपे गए, ताकि जिला प्रशासन के जरिये जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जा सके। डीएम ने बताया कि यह कंबल असहाय और जरूरतमंद परिवारों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे लोगों को दिए जाएंगे। डीएम ने इस सोसायटी के प्रयास को सराहा। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एकम्स कंपनी से जीएम केडी शर्मा, सचिव अर्चना जैन, इशांत कुमार, मेघा सिंह, अमित चौधरी, सागर रावत, उज्ज्वल चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...