छपरा, दिसम्बर 16 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में आने वाले दिनों में ठंड और शीतलहर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी अभी से ही तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं और अंचल अधिकारियों को टास्क दिया है कि सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार लोगों को शीतलहर-पाला से बचाने की हर जरूरी व्यवस्था समय रहते पूरी की जाए। मालूम हो कि सारण में दिसंबर से जनवरी के बीच ठंड का असर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और कई बार यह शीतलहर का रूप ले लेती है। इससे खासकर गरीब, असहाय और बेघर लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसलिए प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि किसी भी हालत में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। उल्लेखनीय है कि सारण में ठंड का प्रकोप दिन प्रतिद...