बलिया, दिसम्बर 20 -- बलिया, संवाददाता। जिले में लगातार शीतलहर का कहर जारी है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और कोहरे के कारण तीसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लिहाजा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक सीमित कर दिया गया ताकि छात्र-छात्राएं ठंड से बच सकें।धूप नहीं निकलने से गलन बढ़ गई। शहर हो या गांव केवल जरूरी कामों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। मलिन बस्तियों में प्रशासन की उदासीनता के कारण गरीब और हाशिए पर जीवन गुजार रहे लोग संसाधनों के अभाव में ठिठुर रहे हैं। स्थिति यह है कि जरूरतमंदों तक सरकारी कम्बल और अलाव की आंच अभी तक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.