किशनगंज, दिसम्बर 29 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार गहराता जा रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्दी के सितम के बीच सोमवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हो सका। लगातार तीसरे दिन संपूर्ण जिला कोल्ड डे की चपेट में रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। हाड़ कंपाने वाली ठंड से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 1 जनवरी को भी कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। मध्यम गति से ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान है। नये साल की शुरूआत भी भीषण ठंड से होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी चार दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.