नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संभावित शीतलहर से समाज के कमजोर तबके और बेघरों को बचाने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों को पहले से समुचित कदम उठाने और उपाय करने का निर्देश दिया है। मानवाधिकार आयोग ने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों को ठंड से बचाव के लिए समुचित कदम उठाने का निर्देश देते हुए कहा है कि जलवायु परिवर्तन का आबादी के सबसे कमजोर तबके के मानवाधिकारों पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है। एनएचआरसी ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह निर्देश जारी किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 से 2023 के बीच शीतलहर से देश भर में 3639 मौंते हुई। सबसे अधिक मौतें उत्तराखंड में हुई। आयोग ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.