औरंगाबाद, जनवरी 4 -- औरंगाबाद जिले में चल रही शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शैक्षणिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। अब 5 जनवरी से 7 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने रविवार को इस आशय का पत्र जारी किया। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि जिले में लगातार ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। यह बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, निजी विद्यालय, निजी कोचिंग संस्थान, प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आठवीं कक्षा तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा रही है। नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालय, निजी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11 बजे से पहले तथा 3:30 बजे क...