औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- डीएम के निर्देशानुसार जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। औरंगाबाद शहर के सदर अस्पताल, रमेश चौक, रामाबांध बस स्टैंड, दानी बीघा पार्क, जामा मस्जिद, नावाडीह पार्क, सिंह कॉलेज मोड़, धर्मशाला मोड़, ओवरब्रिज सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया गया। अलाव की यह व्यवस्था शाम एवं सुबह में विशेष रूप से की जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं नगर निकाय को निर्देशित किया गया है कि शीतलहर की अवधि तक नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार स्थलों की संख्या में वृद्धि करने का निर्देश दिया गया है। ठंड से बचाव के लिए अन्य आवश्यक उपायों पर भी निगरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.