गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार पूरे झारखंड में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया गया है कि जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन 10 जनवरी को स्थगित रहेगा। साथ ही निजी विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 तक की कक्षाएं दिनांक 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.