हाथरस, जनवरी 9 -- हाथरस। जनवरी माह में सर्दी के सितम से आमजन का हाल बेहाल है। आमजन की कंपकंपी छूट रहीं है। शुक्रवार की सुबह से सड़कों पर कोहरा छाया। कोहरा के चलते वाहन धीमी गति से गंतव्य की दूरी तय करते हुए नजर आए। दोपहर में कोहरे की चादर को चीरते हुए धूप निकली। इसके बाद लोगों को धूप से सर्दी से राहत नहीं मिली। सर्दी से बचने के लिए लोगों के द्वारा गर्म कपड़ों से लेकर अलाव का सहरा लेना पड़ा। शाम को फिर से गलन बढ गई। कोहरे के चलते वाहन स्वामी लाइट जलाकर गंतव्य की दूरी तय करते हुए नजर आए। शुक्रवार को अधिकत्तम 17 व न्यून्नतम छह डिग्री तापमान रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। हर रोज सर्दी के ग्राफ में ईजाफा हो रहा है। शुक्रवार की सुबह लोग जागे तो घरा कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के चलते लोग घरों से कम निकले। ...