संतकबीरनगर, दिसम्बर 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मंगलवार की रात आसमान में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह के समय कोहरे का असर थोड़ा कम हुआ। घने कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। रात में विजबिलटी घट कर 50 मीटर तक आ गई। न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी के वजह से शाम होते ही सन्नाटा पसरने लग रहा है। हालांकि इस प्रकार का मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है। दिसम्बर का मध्य माह कड़ाके की ठंडक के लिए जाना जाता है। चार दिन तक मौसम सामान्य रहा। कोहरा नहीं पड़ रहा था और दिन में धूप राहत देने वाली थी। मंगलवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। रात में भी कोहरा छाने लगा था। रात बढ़ती गई तो कोहरा उतना ही अधिक पड़ता गया। विजबिलटी कम होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की ...