सहारनपुर, जनवरी 8 -- जिले में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के चलते सहारनपुर में ठंड का असर शिमला और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों से भी अधिक महसूस किया जा रहा है। सुबह और शाम घना कोहरा जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रहने से दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली, जो शाम साढ़े पांच बजे तक रही, लेकिन इसके बाद फिर से ठंड का असर बढ़ गया और रात होते ही कोहरा छा गया। कड़ाके की ठंड का असर बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.