हाजीपुर, जनवरी 1 -- ट्रेनों की लेटलतीफी का असर नववर्ष के पहले दिन भी लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। ट्रेनें नियंत्रित गति से चलीं। पिछले दस दिनों से कनकनी भरी ठंड व उत्तर भारत के कोहरे के असर के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी रेल यात्रियों को काफी परेशान कर रही है। गुरुवार को वैशाली, बाघ, लिच्छवी, बिहार संपर्क क्रांति समेत कई दूरगामी ट्रेनों के लेट रहने से बड़ी संख्या में यात्री नव वर्ष पर अपने घर नहीं पहुंच सके। नव वर्ष का उत्सव मनाने से वे वंचित रह गए। वहीं उन्हें ठंड में रेलवे स्टेशनों व रेल गाड़ियों में नव वर्ष का पहला दिन गुजारना पड़ा। हाजीपुर। नगर संवाददाता नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री मनोज कुमार गुप्ता ने पीड़ा बताते हुएकहा कि मोतिहारी से अवध असाम ट्रेन से हाजीपुर पहुंचे। ट्रेन लेट रहने से बीच में फंसे ह...