बांका, दिसम्बर 19 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में रबी फसल की रोपाई का आंकडा 50 फीसदी के पार हो गया है। इस रबी सीजन में यहां 89 हजार 167 हेक्टेयर भूमि में रबी फसल की खेती का लक्ष्य है। जिसमें यहां गेंहूं की रोपाई 60 फीसदी, राई सरसों की 68, मटर की 60, मक्का की 60, चना की 71 व मसूर की रोपाई 65 फीसदी हो चुकी है। लेकिन क्षेत्र में चल रहे शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ही इसका प्रभाव फूलदार फसलों पर भी पडने लगा है। जिससे क्षेत्र के किसान सहमे हैं और फसल को बचाने के लिए हर जद्दोजहद कर रहे हैं। इसको लेकर तेलहन और आलू उत्पादक किसान कीटनाशक के साथ फफूंद नाशक दवा का छिडकाव करने में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें फसल उत्पादन में अतिरिक्त खर्च वहन करना पड रहा है। किसानों ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप बढने से फसलों पर लाही का प्रकोप बढेगा। जिसका अ...