लोहरदगा, जनवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार झारखंड में आगामी दिनों में भीषण ठंड और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए लोहरदगा जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई दो दिनों के लिए स्थगित कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नौ और 10 जनवरी 2026 तक सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। यह निर्णय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम आवश्यक था। हालांकि, जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान परीक्षाएं आयोजित होनी हैं, वहां परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा। साथ ही 10वीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.