गोपालगंज, जनवरी 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले करीब 25 दिनों से गोपालगंज में जारी शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार की रात भी सर्द और कंपकंपा देने वाली रही। दोपहर के वक्त हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को भी दिनभर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। गलन और पाले के कारण सुबह 10 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में चहल-पहल कम रही और अधिकांश लोग अलाव के सहारे समय बिताते नजर आए। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जनवरी तक ठंड और कोहरे ...