कटिहार, दिसम्बर 30 -- कटिहार , वरीय संवाददाता जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में दिनभर कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके, वहीं रुक-रुककर चल रही तेज पछुआ हवा ने ठंड की मार और तीखी कर दी। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि आने वाले 24 घंटे के बाद रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पछुआ हवा की गति तेज रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रह सकती है और कोल्ड डे की स्थिति बनने की भी आशंका है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 ...