मुरादाबाद, जनवरी 16 -- भयंकर ठंड के लगातार बने सिलसिले में मुरादाबाद के लोगों को फिर न्यूनतम तापमान के पांच डिग्री सेल्सियस के बिंदु से भी नीचे उतर आने का झटका लगा। मौजूदा सर्दी के सीजन में दूसरी बार मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास बढ़ गया। सुबह घने कोहरे के साथ बर्फीली हवा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया तो वहीं शाम ढलते ही मुरादाबाद को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का न्यूनतम तापमान काफी लुढ़क जाने के चलते शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.