चतरा, फरवरी 19 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा में आयोजित एकदिवसीय दादा-दादी सह नाना-नानी सम्मान समारोह का विधिवत् आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चतुर्थ से नवम कक्षा तक के बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं अपने नाना-नानी को माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया। इससे पूर्व बच्चों ने अपने नाना-नानी एवं दादा-दादी का चरण धोए तथा तिलक लगाया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर उनका आरती किया, इसके पश्चात उन्हें पुष्प की माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने बच्चों के इस नैतिक कार्य को खूब सराहा, लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में अपने से बड़ों में आदर का भाव आता है। वहीं प्रधानाचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय संस्कृति को विलुप्त होते देख वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.