लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की संयोजिका रमा मिश्रा ने मातृ-पितृ पूजन दिवस क्यों मनाया जाता है। कहा गया कि मातृ-पितृ पूजन दिवस के दिन बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करें। उनकी पूजा करें। उनके द्वारा किए गए त्याग के लिए धन्यवाद करें। इस दिन अपने माता-पिता का कार्य कर उन्हें आराम देने की कोशिश करें और जीवन में कोई संकट ना आए। इसके लिए संकल्प लें और साथ-साथ निभाएं। विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.