पटना, फरवरी 11 -- वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरकेपी सिन्हा (90 वर्ष) का निधन हो गया। अपने पीछे वे पुत्र डॉ. रश्मिकांत, पुत्रवधु डॉ. सोनिया सिन्हा, पुत्री डॉ. रंजना सिन्हा, दामाद डॉ. विकास कुमार सिन्हा, पौत्र हर्षकांत, पौत्री डॉ. मनु प्रिया, डॉ. अनुप्रिया समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। डॉ. आरकेपी सिन्हा ने पीएमसीएच और एनएमसीएच के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। पिछले 40 वर्षों से वह महावीर आरोग्य संस्थान में मरीजों को अपनी नि:शुल्क सेवा दे रहे थे। अपने 60 वर्षों से अधिक के सेवाकाल के दौरान वे इंडियन एकेडमी और पेडियाट्रिक्स के अध्यक्ष और लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। उनके निधन पर डॉ. निभा मोहन, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, समेत पटना के कई चिकित्सकों ने शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

हि...