लोहरदगा, मई 13 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य देवा उरांव ने संयुक्त रूप से किया। विषय प्रवेश आचार्या शांति नाग ने कराया गया। प्रधानाचार्य ने गौतम बुद्ध के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुम्बिनी में हुआ था। जो वर्तमान में नेपाल में है। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। वह शाक्य वंश के राजा शुद्धोधन और रानी महामाया के पुत्र थे। उन्हें ऐशो आराम में पाला गया। लेकिन एक दिन उन्होंने बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु को देखा। जिससे उन्हें सांसारिक जीवन की क्षणभंगुरता का एहसास हुआ। सिद्धार्थ ने सांसारिक सुखों का त्याग कर दिया। वह तप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.