रांची, फरवरी 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची ने डहर ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत शिशु पंजी सर्वे कर आंकड़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। यह सर्वे वित्तीय वर्ष 2025-27 के लिए समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्य योजना एवं बजट के तहत कराया जा रहा है। निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों को 15 फरवरी तक घर-घर सर्वे कर सत्यापित हाउसहोल्ड संख्या के साथ डेटा ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। राज्य स्तरीय समीक्षा में स्पष्ट किया गया है कि तय तिथि तक कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी व अन्य कर्मियों के फरवरी के मानदेय/वेतन पर रोक लगाई जा सकती है। जिला स्तर पर प्रतिदिन ऑनलाइन समीक्षा और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्रगति की निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.