जौनपुर, सितम्बर 14 -- मछली शहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के इतिहास में श्री दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष पद पर पहली बार चुनाव हुआ। इसमें शिशिर कुमार गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को 10 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल कर लिया। चुनाव नगर की एक वाटिका में आयोजित किया गया। इसमें दुर्गा पूजा समितियों, सजावट कमेटियों, लाग समितियों तथा चौकी समितियों से नामित कुल 118 लोगों में से 116 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम के अनुसार शिशिर कुमार गुप्ता को 63 मत मिले। जबकि निकटम प्रतिद्वंदी नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को 53 मत प्राप्त हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा महासमिति के मुख्य न्यासी और मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश चंद सिन्हा ने मतगणना के बाद की। प्रशासन ने नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.