कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। शिव सेवक समिति के सदस्यों ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया से प्रदेश कार्यालय पर मुलाकात की। अध्यक्ष रत्नेश वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के विषय में जानकारी ली। शिव सेवक समिति को निशुल्क ई रिक्शा व चाइल्ड केयर की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमल वर्मा, आलोक सचान, आशुतोष सिंह, प्रियांशु ठाकुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...