हरदोई, नवम्बर 4 -- शाहाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर और भारत के महान संत गुरुनानक देव की जयंती पर बुधवार को ग्राम अहमद नगर में शिवोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष आचार्य अशोक ने बताया शिवोत्सव में संतों भक्तों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सत्संग मण्डल के महामंत्री त्रिपुरेश पाण्डेय के अनुसार शिवोत्सव का मुख्य आकर्षण सामूहिक शिव अर्चना होगी। व्यवस्थापक यमुना प्रसाद ने बताया उक्त धार्मिक आयोजन में सभी जन सपरिवार हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.