पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के बारालोटा स्थित शिव शांति संघ के दुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी के दर्शन के लिए महाअष्टमी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संधी पूजा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। विधि-विधान से महाआरती से पूरा वातावरण आध्यात्म में डूब गया है। पूजा-अर्चना का नेतृत्व पुजारी अमित तिवारी ने किया, जबकि मुख्य यजमान अंकित कुमार शुक्ला उर्फ गोलू रहे। महाअष्टमी के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष टुनटुन तिवारी, उपाध्यक्ष अंकित कुमार शुक्ला उर्फ गोलू, कोषाध्यक्ष उजागर तिवारी, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र तिवारी, स्वागत अध्यक्ष दीपक तिवारी आदि सक्रियता से आयोजन में जुटे हैं। अध्यक्ष टुनटुन तिवारी ने कहा कि शिव शांति संघ, हर साल की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं के सहयोग और समिति के...