पटना, जनवरी 19 -- दीघा स्थित वास कोठी देवी मंदिर परिसर में शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सोमवार को शुभारंभ हो गया। आयोजन के प्रथम दिन दो हजार से अधिक महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर यज्ञ की शुरुआत की। शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्री भागवत गीता ज्ञान यज्ञ अंतर्गत वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्री कृष्ण मुरारी जी महाराज प्रतिदिन सायं पांच से रात आठ बजे तक कथा का वाचन कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम संस्था उमंग बाल विकास द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहा है। शैलेन्द्र झा एवं पंडित नीरज दुबे पूरी व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं। शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 27 जनवरी को संपन्न ह...