उरई, फरवरी 11 -- उरई, संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर श्री शिव वीथिका का शुभारंभ हुआ। जिसमें भगवान श्री शिव के चित्रों से युक्त आज से लगभग 2200 वर्ष पूर्व के कुषाण कालीन सिक्के, गुप्त साम्राज्य के सिक्के, इंदौर राज्य के सिक्के और दक्षिण भारतीय मैसूर राज्य ,शिव गंगा राज्य, मदुरई राज्य, विजयनगर राज्य आदि के 14वीं शताब्दी से 16वीं शताब्दी के सिक्कों के साथ-साथ नेपाल , चेस्का, थाईलैंड, सुमानी आदि देशों की मुद्राएं तथा डाक टिकट भी प्रस्तुत किए गए । महाशिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर इन्टैक उरई अध्याय, कानपुर बुंदेलखंड प्रांतीय कला धरोहर समिति संस्कार भारती तथा भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा उरई के संयुक्त तत्वावधान में चूड़ी वाली गली स्थित संध्या पुरवार के निज निवास पर श्री शिव वीथिका का शुभारम्भ शंख ध्वनि के साथ हुआ। उरई विकास प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.