उरई, फरवरी 11 -- उरई। महाशिवरात्रि पर श्री शिव वीथिका का शुभारंभ हुआ। जिसमें भगवान श्री शिव के चित्रों से युक्त आज से लगभग 2200 वर्ष पूर्व के कुषाण कालीन सिक्के, गुप्त साम्राज्य के सिक्के, इंदौर राज्य के सिक्के और दक्षिण भारतीय मैसूर राज्य ,शिव गंगा राज्य, मदुरई राज्य, विजयनगर के 14वीं शताब्दी से 16वीं शताब्दी के सिक्कों को प्रदर्शित किया । महाशिवरात्रि पर इन्टैक उरई अध्याय, कानपुर बुंदेलखंड प्रांतीय कला धरोहर समिति संस्कार भारती व भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा उरई के तत्वावधान में संध्या पुरवार के निवास पर श्री शिव वीथिका का शुभारम्भ हुआ। उरई विकास प्राधिकरण के सचिव परमानंद यादव ने मां सरस्वती जी तथा श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा श्री शिव जी को देवाधिदेव महादेव कहते हैं जो इस बात का प...