इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा। संवाददाता शिवरात्रि के पावन पर्व पर भारतीय उधोग व्यापार मण्डल की महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता के द्रारा भगवान भोलेनाथ के विवाह का भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने बताया 6 मार्च को मेहंदी की रस्म के साथ 7 मार्च को हल्दी की रस्म बॉबी चिल्ड्रन एकेडमी तिकोनिया पर महिलाओं द्वारा ढोलक, मजीरों एवं भजनों के साथ विधिवत सम्पन्न की गई। 8 मार्च शिवरात्रि की शाम को भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात उनके आवास से निकाली गई, जो बैंडबाजों के साथ भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में रथ पर विराजमान कर पुरविया टोला तलैया मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंची, जहां जयमाला के साथ विधिविधान से विवाह संपन्न किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री आकाशदीप जैन, शहर अध्यक्ष रजत जैन, मण्डल अध्यक्ष आकांक्षा गुप...