कोडरमा, फरवरी 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है। रविवार को शिव विवाह के अवसर पर भूत-पिशाच के वेश में आकर्षक शिव बारात निकाली जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित मंदिर से लेकर गांव-गांव के शिवालयों को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर समिति के सदस्य सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। खरियोडीह बाबा धाम मंदिर, पिपचो स्थित शिव मंदिर, मोदी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, पेठियाबागी स्थित प्रयाग धाम शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में रंग-रोगन एवं साज-सज्जा का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि पर विभिन्न शिवालयों से शिव बारात निकाली जा...