बिहारशरीफ, जून 5 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के टिका बिगहा गांव स्थित शिव आश्रम में प्रवचनकर्ता रामलखन प्रसाद ने सनातन धर्म के गूढ़ रहस्यों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि देवों के देव महादेव के इष्ट भगवान राम हैं और राम के इष्ट औघड़ दानी भगवान शंकर हैं। ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जो लोग भगवान शिव और राम में अंतर समझते हैं, उन्हें भगवान की कृपा नहीं मिलती, बल्कि उन्हें भगवान का कोपभाजन बनना पड़ता है। सनातन का अर्थ मानव काया से है, इसीलिए भगवान और देवताओं ने हर युग में मानव रूप में प्रकट होकर सनातन की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो शिव भक्त पैदल कांवर यात्रा करते हैं, उन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है, ऐसा शास्त्रों में वर्णित है। कलियुग में गंगा में स्नान करने मात्र से सारे पाप धुल जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.