सहरसा, फरवरी 12 -- महिषी एक संवाददाता । सिरवार वीरवार पंचायत के बाबा नकुलेश्वर महादेव मंदिर नाकुच में श्री शिव महापुराण का कथावाचन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वृंदावन से आई ख्याति प्राप्त कथावाचिका देवी पूर्णिमा गार्गी के द्वारा दिये जा रहे प्रवचन को देखने व सुनने के लिए भक्त श्रोताओं की भीड़ में लगातार बढोत्तरी हो रही है। चौथे दिन देवी पूर्णिमा ने शिव, सती व दक्ष प्रजापति की कथा का श्रवण भक्तों को कराया। उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान शिव भक्ति को परिवार के साथ जोड़कर प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। 7 दिवसीय प्रवचन के दौरान वृंदावन से आये रासलीला दल द्वारा प्रत्येक रात कृष्ण राधा से जुड़ी गाथाओं का दिखाया जाता है, जिसे देखने भक्तों की अपार भीड़ पंडाल के निकट देर रात तक मौजूद रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.