उरई, दिसम्बर 14 -- जालौन। श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित होने जा रहे शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर नगर में कलश व शोभायात्रा निकाली गई। ढोल, बैंड व गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों के साथ शिव गीतों की ध्वनि पर झूमते गाते आगे बढ़ रहे थे। ज्वालागंज स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीधाम वृंदावन से आई साध्वी समाहिता दीदी की अगुवाई में कलश व शोभायात्रा यात्रा का आयोजन द्वारिकाधीश मंदिर परिसर से शुरू हुआ। शोभायात्रा में एक ओर 101 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर भजनों की धुन पर आगे बढ़ रही थीं तो भक्त नाचते गाते शिव शंभू का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में रथ पर विराजमान श्रीराम, माता जानकी व लक्ष्मण, भगवान श्रीगणेश, राधा, कृष्ण व नंदी ...